सरकारी नौकरी, इंडियन आर्मी में ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती:भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 24 पदों पर वैकेंसी; 26 MBBS स्टूडेंट्स हुए सस्पेंड

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन आर्मी में ऑफिसर्स के 30 पदों पर भर्ती और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर्स की वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स- 2025’ की और टॉप स्टोरी में जानकारी 26 MBBS स्टूडेंट्स के सस्पेंशन की। करेंट अफेयर्स 1. ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स- 2025’ में भारत को 151वां स्थान मिला ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स- 2025’ में भारत को 180 देशों की लिस्ट में 151वां स्थान मिला है। 2. भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के इम्पोर्ट पर रोक लगाई
3 मई को भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात (इम्पोर्ट) पर रोक लगा दी। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. इंडियन आर्मी में ऑफिसर्स के 30 पदों पर भर्ती भारतीय सेना 142वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स स्कीम के आधार पर ऑफिसर्स के 30 पदों पर भर्ती करने जा रही है। उम्मीदवार सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 2. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 24 पदों पर भर्ती भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य के 24 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : 21,500 – 1,20,000 रुपए प्रतिमाह फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. UPSSSC PET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 मई से शुरू होगा उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन यानी UPSSSC ने साल 2025 के लिए प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन टेस्ट (PET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 मई से शुरू होगा और अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 जून, 2025 है। वहीं, फीस सब्मिट करने की लास्ट डेट 24 जून, 2025 तय की गई है। इस बार PET स्कोर 3 साल तक मान्य रहेगा। ये बदलाव 2025 और उसके बाद की परीक्षाओं के लिए लागू होगा। UPSSSC PET 2025 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश में ग्रुप ‘C’ पदों पर आवेदन के लिए PET परीक्षा पास करना अनिवार्य शर्त है। 2. नेशनल मेडिकल कमीशन ने 26 MBBS स्टूडेंट्स को सस्पेंड किया नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC ने 26 MBBS स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। ये कार्रवाई NEET UG 2025 परीक्षा से ठीक पहले हुई है। इसके अलावा नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 14 स्टूडेंट्स का एडमिशन रद्द कर दिया है। इन छात्रों पर 2024-25 की NEET UG की परीक्षा में गलत तरीके अपनाने का आरोप लगा है। NEET-UG 2024 में पेपर लीक और गड़बड़ी की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने गलत तरीके अपनाने वाले 42 उम्मीदवारों को 2025 और 2026 के लिए NEET देने से रोक दिया है। इसके अलावा 9 उम्मीदवारों को 2025 और 2026 के सत्रों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 215 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी जांच पूरी होने तक रोक दी गई है। यह कार्रवाई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की जांच के आधार पर की गई है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे तैयार; फिर आंधी-तूफान; रेत माफिया ने पंच पर ट्रैक्टर चढ़ाया; रील के लिए स्टंटबाजी; VIDEO में 10 खबरें

डी-मार्ट को चौथी तिमाही में ₹551 करोड़ का मुनाफा:कमाई 17% बढ़कर ₹14,897 करोड़, इस साल 14% चढ़ा कंपनी का शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *