पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पहलगाम अटैक के बाद भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने एजेंसी रॉयटर्स से सोमवार रात कहा कि पाकिस्तानी सेना पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर वॉयलेशन किया जा रहा है। लगातार पांचवें दिन पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग की। भारत भी लगातार इसका जवाब दे रहा है। 22 अप्रैल की दोपहर हुए पहलगाम आतंकी हमले के 2 नए वीडियो सामने आए हैं। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। पहले वीडियो में एक टूरिस्ट जिप लाइनिंग कर रहा है। इसी वीडियो में लोग फायरिंग के बीच जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में आतंकी टूरिस्टों को गोली मारते दिख रहे हैं, दूसरे पर्यटक बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पहलगाम अटैक के 2 नए वीडियो पहलगाम हमले से जुड़े ये खबरें भी पढ़ें… पहलगाम अटैक के बाद पुलवामा की ओर भागे आतंकी: शुरुआती जांच में खुलासा- लोकल हैंडलर-ड्रोन से रेकी की; क्रिप्टोकरेंसी से पाकिस्तान फंडिंग कर रहा कांग्रेस बोली- पार्टी लाइन को मानें नेता: पहलगाम हमले पर अपने नेताओं के बयान से किया किनारा; BJP बोली- 7 नेता विवादित बयान दे चुके पहलगाम अटैक पर CM उमर अब्दुल्ला का भावुक संबोधन: सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी, मृतकों के परिजन से क्या कहूं; माफी के लिए शब्द नहीं खड़गे बोले- पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में PM नहीं आए: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा- एक के बदले 100 सिर का क्या हुआ मोदीजी पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े हर पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
