यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत:21 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान; राजस्थान के बाड़मेर में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा

उत्तरप्रदेश और बिहार में सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बच्ची और फतेहपुर में किसान की मौत हुई। वहीं, बिहार के पटना और हाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। मौसम विभाग ने आज भी देश के 21 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर दिल्ली में रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन यहां का टेम्परेचर 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिन लू का यलो अलर्ट जारी किया है। पीएम की अपील- सचेत ऐप फोन में रखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो शो में लोगों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मोबाइल फोन एप्लिकेशन ‘सचेत’ का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह उन्हें प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। यह ऐप आपदा की रियल टाइम की जियो-टैग्ड वॉर्निंग और देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, सुनामी, जंगल की आग, हिमस्खलन, तूफान, बिजली जैसी आपदाओं में ‘सचेत ऐप’ आपको हर तरह से सूचित और सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इस ऐप के जरिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेशः आज भी होगी बारिश; जबलपुर समेत 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में लू का भी अलर्ट है। सोमवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, जबकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा। सोमवार को 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः 5 जिलों में आंधी-बारिश ओले का अलर्ट; रविवार की रात कई जिलों में चली अंधड़, बरसा पानी छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। आज भी ओले, आंधी, बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 5 जिलों बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… झारखंडः आज भी बारिश के आसार; बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट तपती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार की शाम से ही झारखंड के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन हुआ है। वहीं कई जगहों पर हल्के से हल्के दर्ज की बारिश भी हुई है। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा 4.0 मिमी रिकॉर्ड किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक गर्म; अगले 5 दिन लू का यलो अलर्ट जारी पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन दिनों पंजाब में हीटवेव (लू) का जोर रहेगा। आज प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः पटना-हाजीपुर में आकाशीय बिजली से 2 की मौत; 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना बिहार के 36 जिलों में आज यानी सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पटना और हाजीपुर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः 2 दिन चलेगी लू:30 अप्रैल से बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश के आसार हरियाणा में अभी दो दिन और लू चलेगी। जिसके बाद 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 अप्रैल और 1 मई को बादल छाने के साथ-साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 14 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला और पंचकूला) के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

ट्रम्प के 100 दिन- 2.50 लाख लोगों को डिपोर्ट किया:गाजा पर कब्जे की बात कही, यूक्रेन युद्ध नहीं रोक सके; टैरिफ से उथल-पुथल मचाई

सेंसेक्स में 700 अंक की तेजी:79,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *