पहलगाम आतंकी हमले की जांच NIA करेगी:सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 8 आतंकियों के घर धमाके से ढहाए; ईरान राष्ट्रपति ने मोदी से बात की

केंद्र सरकार ने शनिवार को पहलगाम हमले की जांच NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) को सौंपी। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर हमले की निंदा की। राष्ट्रपति मसूद ने कहा, ‘आतंक के खिलाफ ईरान भारत के साथ है। एक दिन पहले ईरान ने भारत-पाक तनाव पर मध्यस्थता की पेशकश की थी।’ इस बीच, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने की बात कही। उन्होंने कहा- पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है। उधर, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। शनिवार को 4 और आतंकियों के घर ब्लास्ट कर गिरा दिए गए। इस तरह 2 दिन में 8 आतंकियों के घर ढहाए गए हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने फायरिंग में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। घटना में 5 आतंकियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। 3 आतंकियों के स्केच भी जारी हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की 3 तस्वीरें… पहलगाम हमले से जुड़ी पल-पल की खबर जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं……

More From Author

ऑपरेशन जारी -:पहाड़ के ऊपर से कोई विशेष हलचल नहीं

वानखेड़े में आज मुंबई vs लखनऊ:रोहित शर्मा आज कितने रन बनाएंगे, कौन जीतेगा मैच; प्रिडिक्ट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *