कश्मीर में सेना का एक्शन, 4 आतंकियों के घर ढहाए:जलशक्ति मंत्री बोले- पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे; भारत-पाक के बीच ईरान मध्यस्थता को तैयार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से घाटी मे सेना का एक्शन जारी है। शुक्रवार को 4 आतंकियों के घर धमाके कर ध्वस्त किए गए। त्राल में आतंकी आसिफ शेख और अनंतनाग में आदिल ठोकेर का घर में ब्लास्ट किया गया। पुलवामा के मुर्रान में जैश-ए-मोहम्मद के एक्टिव आतंकी अहसान उल हक घर उड़ाया गया। हक ने 2018 में पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग ली थी। पुलवामा के ही काचीपोरा इलाके में LeT आतंकी हारिस अहमद का घर ध्वस्त किया गया। पहलगाम आतंकी हमले को चौथे दिन दिन भर मीटिंगों का दौर चला। गृहमंत्री शाह के घर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ सिंधु जल संधि पर मीटिंग हुई। विदेश मंत्रालय ने लगातार दूसरे दिन विदेशी राजनयिकों को पहलगाम हमले के बारे में जानकारी दी। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर दौरा किया और हमले के बाद हालात का जायजा लिया। राहुल गांधी भी घायलों से मिले। पाटिल ने कहा- सिंधु जल संधि पर सरकार शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म उपायों पर काम कर रही है, ताकि पानी की एक बूंद भी पाकिस्तान न जाए। जल्द ही नदियों से गाद निकालने का काम किया जाएगा, ताकि पानी रोका सके। ईरान ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश की। विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा- तेहरान इस मुश्किल समय में बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनाने के लिए इस्लामाबाद और नई दिल्ली में अपने ऑफिस के इस्तेमाल को तैयार है। भारत के पाकिस्तान के खिलाफ लिए फैसले पाकिस्तान के भारत के खिलाफ लिए फैसले

More From Author

पाकिस्तानी सैनिकों पर बलूच लड़ाकों का हमला, 10 की मौत:सैन्य काफिले में IED ब्लास्ट; BLA बोला- यह हमारी आजादी की लड़ाई का हिस्सा

अब भारत में 6 करोड़ से ज्यादा बनेंगे:LIC का होम लोन 0.25% सस्ता हुआ, रिलायंस को ₹19,407 करोड़ का मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *