पहलगाम हमला–सरकार ने सुरक्षा में चूक मानी:सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने कहा- आतंकी कैंप नष्ट करें; राहुल बोले- केंद्र के हर एक्शन को समर्थन

केंद्र सरकार ने गुरुवार को माना कि पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई है। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आईबी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने मीटिंग में विपक्षी नेताओं को सुरक्षा में हुई चूक के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विपक्ष ने कहा कि वे सरकार के साथ हैं। विपक्षी सांसदों ने आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की। कहा की सरकार आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाए। सर्वदलीय बैठक के बाद राहुल गांधी ने बताया कि हर एक्शन पर सरकार को पूरा सपोर्ट है। सर्वदलीय बैठक दो घंटे चली। बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पहलगाम हमले पर दिनभर के 10 बड़े अपडेट्स अब पहलगाम हमले से जुड़ी 3 बड़ी खबरें… भारत ने 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका: पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद; भारत के 5 बड़े फैसलों के मायने पाकिस्तान का सैफुल्लाह खालिद पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड: PoK से ऑपरेट कर रहा; कहा था- पाकिस्तान सरकार कश्मीर मुद्दा ठंडा न पड़ने दे लेफ्टिनेंट की 7 दिन पहले शादी हुई, हनीमून पर हत्या: पत्नी बोली- नाम पूछकर गोली मारी; आतंकी हमले में 7 मौतों की मार्मिक कहानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

पहलगाम आतंकी हमले से कुछ देर पहले का VIDEO:बच्चों के साथ खेलते दिखे टूरिस्ट गाइड नजाकत, फिर CG के 11 लोगों को बचाया

पहलगाम अटैक- 90% लोगों ने ट्रैवल बुकिंग कैंसिल की:ED हिरासत में जेनसोल फाउंडर पुनीत जग्गी, अडाणी एनर्जी का चौथी तिमाही में मुनाफा 79% बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *