कोंडागांव के दुर्गम जंगल में गाय का सिजेरियन ऑपरेशन:नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पशु चिकित्सकों ने 45 किमी दूर जाकर बचाई गाय की जान

कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पशु चिकित्सकों ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित पदनार गांव में एक गाय को प्रसव पीड़ा में तड़पते देख डॉक्टरों ने तत्काल मदद का फैसला किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. ढालेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने खराब सड़कों और घने जंगलों को पार कर गांव तक पहुंची। गांव निवासी लखमु राम मडावी की गाय पिछले दो दिनों से प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। जांच में पता चला कि जनन नली के अत्यधिक संकरी होने के कारण बछड़ा बाहर नहीं आ पा रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। सर्जरी के बाद गाय की जान बचाई डॉ. कृष्ण कोराम, डॉ. अनिल और डॉ. चंदना की टीम ने जंगल में ही सिजेरियन ऑपरेशन करने का साहसिक निर्णय लिया। AVFO आलोक नेताम, संजीत, खेमराज और ग्रामीणों के सहयोग से सफल शल्यक्रिया की गई। मृत बछड़े को निकालकर गाय की जान बचाई गई। सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यह जटिल ऑपरेशन किया। यह घटना दर्शाती है कि मानवीय संवेदनाएं और कर्तव्य के प्रति समर्पण किसी भी चुनौती से बड़ा होता है।

More From Author

MTNL ने सरकारी बैंकों का ₹8,346 करोड़ कर्ज नहीं चुकाया:यूनियन बैंक से ₹3,633 करोड़ का लोन शामिल; फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही कंपनी

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश का लाइट वर्जन बना दिया:सुकांत मजूमदार का ममता बनर्जी पर आरोप; सुवेंदु बोले- बंगाल में हिंदू खतरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *