रोहित और सूर्या की विस्फोटक बैटिंग से जीती मुंबई:चेन्नई को 9 विकेट से हराया, बुमराह ने 2 विकेट लिए

मुंबई इंडियंस ने IPL के 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। MI ने 18वें सीजन में लगातार तीसरा मैच जीता। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने बॉलिंग चुनी। चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए। मुंबई ने 16वें ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ने फिफ्टी लगाई। रोहित ने 74 और सूर्या ने 68 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। चेन्नई से शिवम दुबे ने 50 और रवींद्र जडेजा ने 53 रन बनाए। जडेजा ने 1 विकेट भी लिया। चेन्नई ने सीजन में छठा मैच गंवाया, टीम 2 ही मैच जीत सकी है। 5 पॉइंट्स में मैच एनलासिस… 1. प्लेयर ऑफ द मैच 177 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने रायन रिकेलटन के साथ 63 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने 33 गेंद पर सीजन में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 74 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। 2. जीत के हीरो 3. फाइटर ऑफ द मैच चेन्नई से रवींद्र जडेजा ही फाइट दिखाते नजर आए। वे नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे और फिफ्टी लगाई। उन्होंने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप की। जडेजा ने फिर गेंदबाजी करते हुए रायन रिकेलटन का विकेट भी लिया। 4. टर्निंग पॉइंट मुंबई ने 7वें ओवर में पहला विकेट गंवाया। यहां सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने आए, उन्होंने रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने तेजी से रन बनाए और चेन्नई को मैच से बाहर कर दिया। दोनों ही प्लेयर्स ने फिफ्टी भी लगाई। 5. मुंबई छठे नंबर पर पहुंचा लखनऊ के निकोलस पूरन 368 रन बनाकर टॉप रन स्कोरर हैं। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 14 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल किए हुए हैं। 18वें सीजन में चौथा मैच जीतकर मुंबई इंडियंस 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई। चेन्नई 8 मैचों में छठी हार के बाद 10वें नंबर पर ही है।

More From Author

कनाडा के गुरुद्वारे में खालिस्तानियों ने तोड़फोड़ की:दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखा; गुरुद्वारा बोला- इन्हें कामयाब नहीं होने देंगे

US में भारतीय छात्रों ने ट्रम्प सरकार पर केस किया:अवैध तरीके से वीजा रद्द करने का आरोप लगाया; डिपोर्टेशन का खतरा बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *