सोना ऑल टाइम हाई पर, ₹2,913 बढ़कर ₹93,074 पहुंचा:चांदी ₹1,958 बढ़कर ₹92,627 प्रति किलो; गोल्ड इस साल अब तक ₹16,900 महंगा

सोना आज 11 अप्रैल (शुक्रवार) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,913 बढ़कर ₹93,074 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹90,161 थी। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,958 बढ़कर ₹92,627 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 16,912 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 16,912 रुपए यानी 22% बढ़कर 93,074 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,610 रुपए यानी 7% बढ़कर ₹92,627 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

मोदी ने कमिश्नर से पूछा-गैंगरेप केस में क्या हुआ:वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ली केस की जानकारी, कहा- दोषियों पर सख्त एक्शन हो

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक आतंकी मारा गया:जंगली इलाके में सेना ने 2-3 आतंकियों को घेरा, एनकाउंटर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *