एशियन और यूरोपीय बाजारों में तेजी के बाद आज यानी, मंगलवार 8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी है। डाउ जोन्स इंडेक्स में करीब 1300 अंक या 3.40% की तेजी है। लगातार तीन कारोबारी दिन में 10% गिरने के बाद आज अमेरिकी बाजार में तेजी आई है। वहीं, SP 500 इंडेक्स 170 अंक या 3.35% के तेजी के साथ 5,232 के स्तर पर पहुंच गया है। नैस्डेक कंपोजिट में 590 पॉइंट या 3.80% की तेजी है। ये 16,190 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनवीडिया, जेपी मॉर्गन और बोइंग जैसे शेयरों में 7.60% तक की तेजी है। डाउ जोन्स इंडेक्स के टॉप गेनर आज एशिया और यूरोप के बाजारों में भी तेजी रही
कल अमेरिकी बाजार में 0.91% की गिरावट रही थी बाजार में अस्थिरता की वजह 3 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा। इस कदम ने टैरिफ वॉर शुरू कर दिया है। अमेरिका के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। नया टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा। चीन के ऐलान के बाद ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अगर चीन अमेरिका पर लगाया गया 34% टैरिफ वापस नहीं लेता है तो उस पर बुधवार से 50% एडिशनल टैरिफ लागू होगा। टैरिफ वॉर ने इकोनॉमिक स्लोडाउन की चिंता को बढ़ा दिया है। टैरिफ से सामान महंगा होने पर लोग कम खरीदारी करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है। साथ ही, मांग कम होने से कच्चे तेल की कीमतें भी गिरी हैं। ये कमजोर इकोनॉमिक एक्टिविटी का संकेत है। 9 अप्रैल से लागू होंगे रेसिप्रोकल टैरिफ अमेरिका में आने वाले सभी सामानों पर 10% बेसलाइन (न्यूनतम) टैरिफ लगाया गया है। बेसलाइन टैरिफ 5 अप्रैल से लागू हो गया है। वहीं रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल को रात 12 बजे के बाद लागू होंगे। बेसलाइन टैरिफ व्यापार के सामान्य नियमों के तहत आयात पर लगाया जाता है, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ किसी अन्य देश के टैरिफ के जवाब में लगाया जाता है। ————————————— कारोबार से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… कल की गिरावट के बाद सेंसेक्स 1135 अंक चढ़कर बंद: 74200 के पार पहुंचा, निफ्टी में 374 अंक की तेजी; जापान का बाजार 6% चढ़ा कल की 3% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज 8 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 374 अंक या 1.69% की तेजी रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4.72% चढ़ा। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% चढ़े। FMCG, आईटी और ऑटो में करीब 2% की तेजी रही। पूरी खबर पढ़े…
