नेपाल में राजशाही समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन:काठमांडू में पुलिस से भिड़े; किंग ज्ञानेंद्र को सत्ता सौंपने की मांग, इन पर 9 हत्याओं का आरोप

नेपाल में हिंदू राष्ट्र की बहाली को लेकर शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के तिनकुने में एक इमारत में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके, जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस घटना में एक युवक के घायल होने की भी खबर है। इस आंदोलन में 40 से ज्यादा नेपाली संगठन शामिल हुए। प्रदर्शनकारी राजा आओ देश बचाओ, भ्रष्ट सरकार मुर्दाबाद और हमें राजशाही वापस चाहिए, जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों पर एक्शन नहीं लिया गया तो और ज्यादा उग्र विरोध प्रदर्शन होगा। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने 19 फरवरी को प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर लोगों से समर्थन मांगा था। इसके बाद से ही देश में ‘राजा लाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर तैयारियां चल रही थीं। 87 साल के नवराज सुवेदी कर रहे आंदोलन का नेतृत्व आंदोलन का नेतृत्व नवराज सुवेदी कर रहे हैं। वे राजसंस्था पुनर्स्थापना आंदोलन से जुड़े हुए हैं। इसका मकसद नेपाल में राजशाही को बहाल करना है। सुवेदी का नाम तब सुर्खियों में आया जब पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने उन्हें इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया। हालांकि, उनके इस नेतृत्व को लेकर नेपाल के प्रमुख राजवादी दलों, जैसे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) और राप्रपा नेपाल, में कुछ असंतोष देखा गया है।

More From Author

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी:8वां वेतन आयोग से पहले 53% से 55% हुआ; 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा

मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे कॉमेडियन कुणाल कामरा:कहा- मुंबई लौटूंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा, शिवसेना कार्यकर्ताओं से जान का खतरा; अग्रिम जमानत मांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *