सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर:10 ग्राम सोने का दाम ₹889 बढ़कर ₹89,306 हुआ; चांदी 1159 रुपए चढ़कर ₹1,00,934 हुई

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 889 रुपए बढ़कर 89,306 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 1,159 रुपए बढ़कर 1,00,934 रुपए प्रति पर पहुंच गया है। यह इसका नया ऑल टाईम हाई भी है। इससे पहले मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। कल यानी गुरुवार (27 मार्च) इसका दाम 99,775 रुपए था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

NSE ने सोमवार की वीकली एक्सपायरी का फैसला टाला:अभी गुरुवार को निफ्टी की एक्सपायरी होती है, सेबी के प्रपोजल के बाद फैसला

UK सांसद बोले-भारत से जलियांवाला पर माफी मांगे ब्रिटिश सरकार:बॉब ब्लैकमैन ने संसद में कहा- यह हमारे साम्राज्य पर काला धब्बा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *