ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प:लाठियां बरसाईं, वाटर कैनन छोड़े; पार्टी के सभी विधायकों के निलंबन पर प्रदर्शन

ओडिशा में कांग्रेस ने अपने सभी 14 विधायकों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। विधानसभा घेरने के लिए कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई। दरअसल 25 मार्च को कांग्रेस के 12 विधायक निलंबित कर दिए गए थे। इसके बावजूद विधायक प्रदर्शन करते रहे और पूरी रात सदन में बिताई। विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। अगले दिन यानी 26 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता और निलंबित विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते रहे। वे विधानसभा की बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई। सदन के भीतर कांग्रेस के बचे हुए दो विधायकों तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। दोनों सदन की वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया था। प्रदर्शन की 4 तस्वीरें… अनुशासनहीनता के चलते हुआ निलंबन
कांग्रेस विधायक भाजपा सरकार के आठ महीनों के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने नारेबाजी की और नारे लिखी तख्तियां लेकर वेल में प्रदर्शन किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता और सदन की गरिमा भंग करने के आरोप में सात दिन के लिए निलंबित कर दिया BJD ने विधानसभा में गंगाजल छिड़का
बीजू जनता दल (BJD) के विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में गंगाजल छिड़का। दरअसल निलंबित कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए 25 मार्च की रात पुलिस विधानसभा के अंदर गई थी । BJD विधायकों ने कहना था कि विधानसभा में पुलिस आने से सदन अपवित्र हो गया था। विधानसभा को शुद्ध करने के लिए गंगाजल छिड़का। मंत्री बोले- सदन हमेशा पवित्र है
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, इस पवित्र सदन को शुद्ध करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह हमेशा पवित्र है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी ने परिसर में गंगाजल छिड़कने की आलोचना की। उन्होंने कहा- यह स्वीकार्य नहीं है। सदस्यों को ऐसा नहीं करना चाहिए। 26 मार्च के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… —————————————————— ओडिशा राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पटनायक BJP विधायक से बोले- आपने मुझे हरा दिया, पूरे सदन ने खड़े होकर पूर्व CM को सम्मान दिया ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों का 18 जून को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान खास नजारा देखने को मिला। पूर्व सीएम BJD प्रेसिडेंट नवीन पटनायक का सामना भाजपा के लक्ष्मण बाग से हुआ। तभी पटनायक ने बाग से कहा, ‘ओह, आपने मुझे हरा दिया।’ उनके ये कहते ही वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

अमेरिकी सीनेट में हूती हमले की चैट लीक पर सुनवाई:मंत्री बोले- सीक्रेट जानकारी नहीं थी; ट्रम्प ने कहा था- 2 महीने में पहली गलती

महादेव ऐप…7 महीने प्लानिंग के बाद CBI रेड:प्रोटेक्शन-मनी लेने-देने वाले ही टारगेट, प्रमोटर्स ने कमाए 6 हजार करोड़, सिंडिकेट के 31 मेंबर रडार पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *