मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति:HCL की रोशनी नाडार पहली बार टॉप टेन में शामिल, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। वे भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। उनकी नेटवर्थ में 13% (₹1 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई है। फणथ की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर है। वह भारत के टॉप 10 सबसे धनी व्यक्तियों में एकमात्र महिला हैं। हाल ही में HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की थी जिस कारण पहली बार वह अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुई हैं। इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा चुने जाने के बाद मस्क की नेटवर्थ में 82% (189 बिलियन डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर है। हुरुन लिस्ट 2025 से जुड़ी बड़ी बातें… 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट ने हुरुन लिस्ट की शुरुआत की थी हुरुन एक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है जो दुनिया भर में वेल्थ, एंटरप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक ट्रेंड्स पर केंद्रित है। ऑफिशियली इसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट और शोधकर्ता रूपर्ट हूगेवेरफ ने की थी। हुगेवेरफ, जिन्हें उनके चीनी नाम “胡润” (हू रुन) से भी जाना जाता है। इन्होंने देश के सबसे धनी व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें रैंक करने के लिए चीन में हुरुन की स्थापना की थी। पिछले कुछ वर्षों में, यह एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में विकसित हुई है। हेडक्वार्टर्स और ऑपरेशन्स: प्रमुख प्रकाशन:

More From Author

राजस्थान की गर्म हवाओं से MP का पारा 40° पार:हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी; हरियाणा समेत 10 राज्यों में तूफान की आशंका

अमेरिका-यूरोप में टेस्ला कार जला रहे, भारत लाने की तैयारी:2025 में मस्क को ₹11 लाख करोड़ का नुकसान, जानिए ऐसा क्यों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *