सेंसेक्स 300 अंक ऊपर 77,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 100 अंक चढ़ा; ट्रंप के इपोर्ट ड्यूटी का असर, टाटा मोर्टस का शेयर 6% गिरा

आज यानी गुरुवार 27 मार्च को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक ऊपर 77,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की तेजी है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। BSE के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी है। लार्सन एंड टुब्रो (LT) और ICICI बैंक के शेयर में तेजी जबकि टाटा मोटर्स और सनफार्मा में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 नीचे हैं। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर 1.20% गिरा है। सरकारी बैंक के सेक्टर में 1% की तेजी है। अमेरिका में विदेशी कारों पर ट्रंप का 25% टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसका असर भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिख रहा है। इसमें 2% से ज्यादा की गिरावट है। जैगुआर और लैंडरोवर कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में आज करीब 6% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट गिरावट, FII की खरीदारी जारी… कल 728 अंक गिरा था सेंसेक्स लगातार 7 दिन तक तेजी के बाद कल यानी बुधवार (26 मार्च) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, ये 23,486 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट 4 में तेजी रही। टॉप गेनर इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.36% ऊपर बंद हुआ। जबकि NTPC और जोमैटो के शेयर 2.5% नीचे आ गए। NSE के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट जबकि 10 में तेजी रही।

More From Author

अमेरिका में विदेशी कारों पर 25% टैरिफ लगेगा:ट्रम्प के फैसले से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट; कनाडाई PM बोले- यह हम पर सीधा हमला

कुणाल कामरा के पैरोडी सॉन्ग पर टी-सीरीज की कॉपीराइट स्ट्राइक:कॉमेडियन ने कहा- कठपुतली बनना बंद करो; पुलिस ने अब तक 2 समन भेजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *