आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना 160 रुपए गिरकर 87,559 रुपए पर आया, चांदी 97,378 रुपए किलो बिक रही

सोने और चांदी के दाम में आज यानी 25 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 160 रुपए गिरकर 87,559 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 87,719 रुपए पर था। 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। एक किलो चांदी की कीमत आज 29 रुपए गिरकर 97,378 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 97,407 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने पिछले हफ्ते 17 मार्च को 1,00,400 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 11,397 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 11,361 रुपए बढ़कर 87,559 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,390 रुपए बढ़कर 97,378 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL को खास बताया:बोले- लीग एक एनुअल वर्ल्ड कप की तरह हो गई है; धोनी-कोहली की तारिफ की

गुजरात ने जहां जीता खिताब, वहीं आज पंजाब से भिड़ंत:नरेंद्र मोदी स्टेडियम में GT ने जीते हैं 56% मैच, बटलर-मैक्सवेल पर होंगी निगाहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *