IPL में आज दिल्ली vs लखनऊ:LSG ने कैपिटल्स को 60% मैच हराए, विशाखापट्टनम में DC से पहली बार होगा सामना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के चौथे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) से होगा। मैच दिल्ली के सेकेंड होमग्राउंड डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यहां दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। आज दो टीमों के पूर्व कप्तान अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ उतर सकते हैं। पिछले साल ऋषभ पंत दिल्ली और केएल राहुल लखनऊ के कप्तान थे। पंत को लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा, जो इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं, राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ रुपए में टीम के साथ जोड़ा था। मैच डिटेल्स, चौथा मैच
DC vs LSG
तारीख: 24 मार्च
स्टेडियम: डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम
टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM हेड टु हेड में आगे लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL में अब तक 5 मैच खेले गए। 3 में लखनऊ और 2 में दिल्ली को जीत मिली। विशाखापट्टनम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। दोनों टीमों को पहली IPL ट्रॉफी का इंतजार है। दिल्ली की बैटिंग-बॉलिंग दोनों मजबूत
दिल्ली के स्टार्क और मुकेश कुमार नई गेंद, वहीं नटराजन और मोहित शर्मा डेथ ओवर्स में बेहतरीन हैं। मिडिल ओवर्स के लिए कुलदीप और अक्षर भी रन खर्च करने में कंजूसी करते हैं। विस्फोटक बैटिंग के दम पर टीम बड़े से बड़ा स्कोर बनाने पर फोकस करेगी। लखनऊ की फिनिशिंग बेहद मजबूत
निकोलस पूरन, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद और अब्दुल समद फिनिशिंग को मजबूत कर रहे हैं। ऋषभ पंत IPL में तेज खेलते हैं, जो मिडिल ऑर्डर को भी मजबूती देंगे। हालांकि, टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा, यह देखना अहम होगा। केएल राहुल का शुरुआती 2 मैच खेलना मुश्किल
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआती दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। यह जानकारी दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे मिचेल स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने हाल ही में दी थी। उन्होंने बताया, केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं। इसी वजह से वे लीग के शुरुआती 2 मैचों से बाहर हो सकते हैं। पिच रिपोर्ट
विशाखापट्टनम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है। विशाखापट्टनम में अब तक 15 IPL मैच खेले गए। इसमें 8 में पहले बैटिंग और 7 में चेज करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 272/7 है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन
विशाखापट्टनम में सोमवार का मौसम मैच के लिहाज से थोड़ा खराब रहेगा। बारिश की 61% आशंका है। दोपहर में धूप तो रहेगी, लेकिन बारिश भी होने की संभावना है। यहां का टेम्परेचर 26 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पॉसिबल प्लेइंग-12
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मोहित शर्मा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दूल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ, शाहबाज अहमद। कहां देख सकेंगे मैच?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। वहीं, TV पर ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर भी किया जाएगा। _______________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी ने 0.12 सेकेंड में सूर्या को स्टंपिंग किया:रिकेलटन ने स्टंप पर बैट मारा, रोहित IPL में सेकेंड हाईएस्ट मैच वाले प्लेयर; मोमेंट-रिकॉर्ड्स IPL-18 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में MI ने CSK को 156 रन का टारगेट दिया। जवाब में कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र के अर्धशतक की बदौलत चेन्नई ने 6 विकेट पर 158 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। पूरी खबर

More From Author

नागपुर हिंसा- आरोपी फहीम के घर पर बुलडोजर चला:अवैध निर्माण हटाया गया; CM फडणवीस ने चेतावनी दी थी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपति:मुर्मू ने कहा- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया, स्पीकर रमन बोले- सदन में 19 महिलाएं सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *