IPL का पहला मैच KKR Vs RCB:रहाणे 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे, नरेन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप

IPL-18 का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कोलकाता ने 7 ओवर में एक विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। क्विंटन डी कॉक 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जोश हेजलवुड की बॉल पर चौका लगाकर टीम का खाता खोला। अगली ही बॉल पर सुयश शर्मा से उनका कैच ड्रॉप हुआ, लेकिन डी कॉक जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा ने कैच किया। कोलकाता Vs बेंगलुरु मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण वक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन।

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:जमकर गिरे ओले..फसलें खराब; प्रदेश में ‘बिहार दिवस’; बदले कांग्रेस जिलाध्यक्ष; घर में आग..जिंदा जला बुजुर्ग; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

वोडाफोन-आइडिया ने सरकार से मदद मांगी:₹52 हजार करोड़ की मिल सकती है राहत, AGR-स्पेक्ट्रम बकाया चुकाने में सक्षम नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *