कॉलेज की प्रिंसिपल ने साइन के लिए पैसे लिए..VIDEO:सूरजपुर में छात्र बोले- एडमिट-कार्ड के लिए मांगे 500-500 रुपए; प्राचार्य का हुआ ट्रांसफर

सूरजपुर जिले में परीक्षा के प्रवेश पत्र पर साइन के लिए पैसे लेने का मामला सामने आया है। शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. अंजलि कश्यप पैसे लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल के बाद अंजलि कश्यप पद से हटाई गईं। BA सेकेंड ईयर के छात्र आशुतोष पांडेय का कहना है कि जो पैसे नहीं देता, उसके प्रवेश पत्र पर वह हस्ताक्षर नहीं करतीं। इस मामले में प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. कश्यप ने खुद पैसे लेने की बात भी स्वीकार की। उनका कहना है कि यह राशि उन छात्रों से ली गई है जो महाविद्यालय नहीं आते थे इसलिए उन पर दंड लगाया गया है। कॉलेज के डेवलेपमेंट में खर्च होगा- प्राचार्य प्रिंसिपल ने कहा कि, बच्चे साल भर क्लास में नहीं आए, पढ़ाई इन्होंने नहीं की। नियम के मुताबिक इन्हें परीक्षा में नहीं बैठने देना चाहिए। फिर भी फाइन के रूप में पैसे लेकर उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जा रहा है। रसीद के सवाल पर प्रिंसिपल ने कहा कि, 1-2 बच्चों को रसीद दी गई है। साथ ही इन पैसों को अलग रखा गया है इसे कॉलेज के डेवलेपमेंट में खर्च किया जाएगा। बता दें कि, शुक्रवार से कॉलेज परीक्षा शुरू हो चुकी है। खबर का असर…कॉलेज से किया गया ट्रांसफर करीब 50 छात्रों से पैसे लिए गए थे। दैनिक भास्कर में खबर दिखाने के बाद कॉलेज से प्रभारी प्राचार्य डॉ अंजलि कश्यप हटाई गईं हैं। उच्च शिक्षा विभाग से आदेश जारी कर सूरजपुर महाविद्यालय में अटैच किया गया है। वहीं रेवती रमण कॉलेज के प्राचार्य को रामानुजनगर कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ———————————– इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 1 लाख रिश्वत लेते पटवारी और असिस्टेंट पकड़ाए:मुंगेली में जमीन का सीमांकन करने किसान से मांगे थे 5 लाख, ACB ने किया ट्रैप छत्तीसगढ़ के मुंगेली में ACB ने किसान से एक लाख रिश्वत लेते पटवारी और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। जमीन का सीमांकन करने के एवज में 5 लाख रुपए डिमांड की थी। फिर 4 लाख में सौदा हुआ। अब मामले में RI की भूमिका की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

IPL में गेंद पर लार लगाने से बैन हटा:गेंदबाजों को स्विंग कराने में फायदा मिलेगा; कोविड की वजह से BCCI ने रोक लगाई थी

13 होमग्राउंड पर खेलेंगी 10 टीमें:CSK ने 70% होम मैच जीते; पंजाब ने घर पर एक ही मैच जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *