ऑल टाइम हाई से ₹2,780 गिरा चांदी का दाम:एक किलो ₹97,620 पर आया; सोना ₹337 सस्ता होकर ₹88,169 पर बिक रहा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (21 मार्च) को सोना-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 88,506 रुपए से 337 रुपए कम होकर 88,169 रुपए पर आ गया है। कल गोल्ड की कीमत लगातार पांचवें दिन ऑल टाइम हाई पर थी। आज चांदी के भाव में भी कल के मुकाबले 772 रुपए की गिरावट है, ये 97,620 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कल एक किलो चांदी 98,392 रुपए पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था, तब से इसमें 2,780 रुपए कमी हो चुकी है। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:ईरान में न्यूक्लियर साइट के पास भूकंप, 4.8 तीव्रता से आए झटके

मनमानी फीस नहीं वसूल पाएंगे कोचिंग सेंटर्स:बीच में छोड़ने पर लौटानी होगी फीस, राजस्थान कोचिंग सेंटर्स बिल विधानसभा में पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *