नागपुर हिंसा- महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने की कोशिश:दंगाइयों ने गलत तरीके से छूआ, FIR दर्ज; हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस ने बुधवार को मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया। उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। फहीम खान ने 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा किया और हिंसा को बढ़ावा दिया था। दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने और झड़प के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की। यह जानकारी गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में सामने आई। दंगाइयों ने भालदरपुरा चौक के पास रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत की थी। महिला पुलिसकर्मियों को अश्लील इशारे किए छेड़छाड़ के अलावा, अन्य महिला पुलिसकर्मियों को अश्लील इशारे और भद्दी टिप्पणियां कर ड्यूटी पर मौजूद महिला अधिकारियों को डराने की कोशिश की गई। घटनास्थल पर तैनात रैपिड कंट्रोल पुलिस अधिकारी ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। शिकायत के बाद, बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानिए नागपुर में हिंसा क्यों हुई थी 17 मार्च को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जलाया गया। VHP के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम 7:30 बजे नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़क गई थी। पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी की। पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई। नागपुर में हिंसा के बाद 18 मार्च को 11 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, इनमें 3 DCP हैं। 5 आम लोग भी घायल हैं, इनमें से एक ICU में भर्ती है। दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, 1 JCB जला दी थी। पुलिस ने दंगे के आरोप में 50 लोगों को अरेस्ट किया है। वहीं, संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कब्र की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। ——————— नागपुर विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू:50 अरेस्ट, 33 पुलिसकर्मी घायल, इनमें 3 DCP; संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास बैरिकेडिंग नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर हुई हिंसा के बाद मंगलवार को 11 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

UPSC CSE के लिए जरूरी किताबें:NCERT 11वीं, 12वीं का सिलेबस आएगा काम; बिपिन चंद्र का आधुनिक इतिहास समेत कई किताबें

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:एक साथ 4 बच्चों का जन्म, पड़ोसी को हंसिए से काटा, गर्ल्स हॉस्टल में घुसा हाथी, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *