सोना ₹88,680 के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा:इस साल अब तक ₹12,518 महंगा हुआ; चांदी में गिरावट, ₹1 लाख प्रति किलो पर आई

सोने की कीमत आज यानी 19 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹326 बढ़कर ₹88,680 हो गया है। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत ₹88,354 थी। वहीं, एक किलो चांदी आज ₹152 सस्ती होकर ₹1,00,248 प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले कल चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो था, जो इसका ऑल टाइम हाई भी रहा। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 12,518 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 12,518 रुपए बढ़कर 88,680 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,231 रुपए बढ़कर 1,00,248 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोने में तेजी के 3 कारण इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

थरूर बोले- जेलेंस्की-पुतिन को गले लगाते हैं मोदी:दोनों भारत की सुनते हैं; पत्रकारों ने मायने पूछे तो कहा- बयान अपने आप में कंप्लीट

इजराइल ने गाजा में हमास के PM को मारा:3 आतंकियों की भी मौत; नेतन्याहू बोले- संगठन के खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *