पीएम मोदी का सुनीता विलियम्स को लेटर:अंतरिक्ष से वापसी से पहले लिखा- हम जल्द आपको भारत में देखना चाहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। 1 मार्च को लिखे गए इस लेटर को नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने भेजा था। इसे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर शेयर किया है। लेटर में पीएम मोदी ने लिखा है- आपके लौटने के बाद हम आपको भारत में देखने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए अपनी सबसे शानदार बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी। विलियम्स 5 जून 2024 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंची थीं। सुनीता 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को धरती पर वापस आने वाली हैं। पीएम मोदी का लेटर… मोदी के लेटर में सुनीता के पिता का भी जिक्र चचेरे भाई रावल बोले- सुनीता की सुरक्षित वापसी की लिए यज्ञ कर रहे अहमदाबाद में सुनीता विलियम्स के चचेरे भाई दिनेश रावल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह देश का गौरव हैं। रावल ने एजेंसी से बातचीत में बताया- उनकी मां, भाई और बहन सहित परिवार के सभी लोग खुश हैं कि वह घर वापस आ रही हैं। हमारा पूरा परिवार खुश है और बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है। हमने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है और कई मंदिरों में गए हैं, यह हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है, वह देश का गौरव हैं। हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए यज्ञ कर रहे हैं और उनकी वापसी पर मिठाइयां बांटेंगे। 9 महीने बाद 18 मार्च को ISS से रवाना हुईं सुनीता अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 13 दिन बाद पृथ्वी पर लौट रहे हैं। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी आज, 18 मार्च को स्पेस स्टेशन से रवाना हुए। इनका यान 19 मार्च को सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा। सुबह 10:35 बजे स्पेस स्टेशन से अलग हुआ सुनीता का यान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी आज, 18 मार्च को स्पेस स्टेशन से रवाना हुए। चारों एस्ट्रोनॉट के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होने के बाद सुबह 08:35 बजे इस स्पेसक्राफ्ट का हैच यानी, दरवाजा बंद हुआ और 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ। यह 19 मार्च को सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा। सुनीता की धरती पर वापसी से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

VC की नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:पहली बार नए नियम से होनी थी नियुक्ति, पैनल के दो सदस्यों पर क्रिमिनल केस

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पत्नी को बाल खींचकर ले गया थाने; बुलडोजर वाली कार्रवाई; रमन सिंह ने रिकेश सेन को फटकारा; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *