सोना ₹88,256 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा:चांदी ₹162 बढ़कर ₹99,929 प्रति किलो हुई, इस साल ₹92 हजार तक जा सकता है सोना

सोने-चांदी की कीमत आज यानी, 18 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹155 बढ़कर ₹88,256 हो गया है। इससे पहले गोल्ड कल ₹88,101 पर था। वहीं, एक किलो चांदी आज ₹162 महंगी होकर ₹99,929 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹99,767 प्रति किलो था। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 12,094 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 12,094 रुपए बढ़कर 88,256 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,276 रुपए बढ़कर 99,929 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 13,912 रुपए महंगा हुआ था। सोने में तेजी के 3 कारण इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

सरकारी नौकरी:नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 1765 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, इंजीनियर तुरंत करें अप्लाई

NEET PG 2025 की फाइनल डेट जारी:15 जून को CBT मोड में परीक्षा; 52 हजार सीटों पर होगा सिलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *