IPL 2025-दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को उपकप्तान बनाया:मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था; अक्षर पटेल कप्तान होंगे

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने फाफ डु प्लेसिस को उपकप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। DC ने सोमवार को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके इसकी घोषणा की। IPL-2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। 40 साल के डु प्लेसिस ने 2022 से 2024 के सीजन में RCB की कप्तानी की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। डु प्लेसिस ने 145 IPL मैचों में 4571 रन बनाए
डु प्लेसिस ने अपने देश और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 404 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 383 पारियों में छह शतक और 78 अर्द्धशतक के साथ 32.66 की औसत से 11,236 रन बनाए हैं। डु प्लेसिस ने 145 IPL मैचों में 136 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 4,571 रन बनाए हैं। इसमें 37 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 96 रन है। अक्षर पटेल दिल्ली के कप्तान होंगे
ऑलराउंडर अक्षर पटेल IPL-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान होंगे। अक्षर 2019 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वह दिल्ली के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले 6 सीजन में टीम के लिए 82 मैच खेले हैं। वहीं, 30 के औसत से 235 रन बनाने के साथ ही 7.65 की इकोनॉमी से 11 विकेट भी लिए हैं। वहीं ऋषभ पंत के एक मैच में स्लो ओवर के लिए बैन होने की वजह से अक्षर कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। IPL का पहला मैच 22 मार्च को बेंगलुरु-कोलकाता के बीच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। इस बार 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। 18 मई तक लीग स्टेज के 70 मैच होंगे, जिनमें 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 बार 1 दिन में 2 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा। नीचे ग्राफिक में देखें IPL का पूरा शेड्यूल…

More From Author

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन:ओवैसी बोले- बिल में प्रावधान, मस्जिद पर सवाल उठे, तो जांच होने तक वह हमारी संपत्ति नहीं

छत्तीसगढ़ में इवनिंग बुलेटिन:गाली देने से भड़का जवान, दागी 18 गोलियां; ट्रांसफॉर्मर स्टोर में भीषण आग; गौमूत्र से शुद्धिकरण; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *