रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग…VIDEO:करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख, दूर-दूर तक दिख रहा आग और धुआं, 30 लाख का नुकसान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। आग की लपटें दूर से देख रही थी। 200 ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। बिजली विभाग को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। मामला कोतरा रोड के गजानंद पुरम काॅलोनी का है। मिली जानकारी के मुताबिक आग सुबह 8 से 9 बजे के बीच लगी है। आग लगते ही आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड सूचना दी। फायर ब्रिगेड की 5 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी दूर तक धुआं दिखाई दे रहा। 5 तस्वीरों में देखिए ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग धुंए की वजह से लोगों को हुई परेशानी स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह गजानंद पुरम कॉलोनी के पीछे से अचानक धुआं निकलने लगा। पहले तो हमें लगा कि किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी है, लेकिन धीरे-धीरे आग भयावह होने लगी। दूर-दूर से आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि धुएं के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी हुई। आसपास के लोग पहले आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लपटें इतनी बढ़ गई थीं कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया। 2023 में भी ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग लगी थी। फील्ड से लाकर रखे गए खराब ट्रांसफॉर्मर जले मामले में स्टोर एरिया कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा ने बताया कि जैसे हमारी टीम को जानकारी मिली तुरंत मौके पर पहुंचे हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। फील्ड से जो खराब ट्रांसफॉर्मर आते हैं, वही यहां रखे हुए थे। भीषण आग एक ट्रांसफॉर्मर से दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंची है।

More From Author

सोना ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 के ऑल टाइम हाई पर:76 दिन में ₹11,729 दाम बढ़े; चांदी ₹1,363 बढ़कर ₹99,685 प्रति किलो हुई

अजय चंद्राकर बोले- NGO विदेशी फंडिंग से कन्वर्जन करा रहे:विधानसभा में उठा मुद्दा, गृहमंत्री शर्मा बोले- छत्तीसगढ़ में देश का सबसे सख्त कानून लाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *