सोना ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 के ऑल टाइम हाई पर:76 दिन में ₹11,729 दाम बढ़े; चांदी ₹1,363 बढ़कर ₹99,685 प्रति किलो हुई

सोने-चांदी की कीमत आज यानी, सोमवार (17 मार्च) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 हो गया है। इससे पहले गोल्ड ने 13 मार्च को ₹86,843 का हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी आज ₹1,363 महंगी होकर ₹99,685 प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को चांदी का भाव ₹98,322 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 4 महानगरों में सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns सोने में तेजी के 3 कारण 1 जनवरी से अब तक 11,729 रुपए महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 76 दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से बढ़कर 87,891 रुपए पर पहुंच गया है। यानी, इस साल सोना 11,729 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम से 13,668 रुपए बढ़कर 99,685 रुपए पर पहुंच गया है। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

वडोदरा हिट-एंड-रन का CCTV, आरोपी के हाथ में बोतल दिखी:दोस्त को कार चलाने से रोका, उसे हटाकर खुद ड्राइविंग सीट पर आया था

रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग…VIDEO:करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख, दूर-दूर तक दिख रहा आग और धुआं, 30 लाख का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *