रायपुर में कॉन्स्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत:ITBP 38वीं बटालियन की घटना, आरक्षक बिहार निवासी, ASI हरियाणा का रहने वाला था

रायपुर के मुड़ीपार स्थित भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP 38वीं बटालियन) कैंप में कॉन्स्टेबल ने ASI रैंक के अधिकारी को गोली मार दी। जिससे ASI की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कॉन्स्टेबल ने अधिकारी पर गोली किन कारणों से चलाई है? इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। ITBP की 38वीं बटालियन के उच्च अधिकारी भी मौके पर हैं। कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक छुट्टी को लेकर कॉन्स्टेबल और एएसआई के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। खबर अपडेट की जा रही है… ————————————– पुलिसकर्मियों की फायरिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली…स्ट्रॉन्ग-रूम में था तैनात:ड्यूटी पर आते ही 10 मिनट में की फायरिंग, EVM की कर रहा था सुरक्षा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कुछ दिन पहले कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी। बताया जा रहा है कि जवान स्ट्रॉन्ग रूम में EVM की सुरक्षा में तैनात था। गोली चलने से कमरे की ट्यूबलाइट भी फूट गई है। दीवार पर गड्ढा बन गया है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली…थाने में नहीं सुनी शिकायत:2 दिन पहले हुई थी पुलिसवाले से मारपीट, नहीं लिया एक्शन; परेशान होकर किया सुसाइड छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात कंपनी कमांडर (इंस्पेक्टर) ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की दो दिन पहले अपने सहकर्मी पुलिस वाले से विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसके बाद अनिल सिंह गहरवाल ने इसकी शिकायत राखी थाने में की थी। हालांकि इस मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई गई:बजरंग दल और VHP ने हटाने की मांग की है; कांग्रेस बोली- ये राज्य में अशांति चाहते हैं

फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर पहुंची:फूड प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ी; जनवरी में 2.31% पर थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *