कवर्धा में फिर पलटी पिकअप, 2 की मौत:25 लोग घायल, बच्ची समेत 5 की हालत गंभीर, शादी में जा रहा था साहू परिवार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। महिला और बच्चों समेत 25 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 8 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके के पलानी पाट के पास की है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग हाथीडोब सिंघनपुरी के साहू परिवार के हैं। नवविवाहित बेटी के ससुराल में शादी की चौथी कार्यक्रम थी। जिसमें शामिल होने शनिवार शाम को पिकअप में 40 से अधिक लोग सवार होकर लोहारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलानी पाट के पास गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। वहीं, इलाज के दौरान उर्वशी साहू (14) और मुखीन बाई साहू की मौत हो गई है। घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज इधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लालजी सिन्हा अपनी टीम और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक समेत कई नेताओं ने घायलों से की मुलाकात वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों से मुलाकात की। 2024 में पिकअप खाई में गिरने 19 की हुई थी मौत बता दें कि, 20 मई 2024 को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई थी। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ था। मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल थी। इनमें मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी थी। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कवर्धा हादसे में मृतकों के परिजन को 5 लाख मुआवजा:घायलों को 50 हजार की मदद; पिकअप हादसे में गई 19 लोगों की जान छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए हादसे में मारे गए 19 लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार का मुआवजा देगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। घायलों को इलाज की अच्छी सुविधा मिले, यह हम देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:सभापति चुनाव में उलटफेर; होली के लिए स्पेशल ट्रेनें; फिर धरने पर B.Ed टीचर्स; पिकनिक स्पॉट से किडनैप कर रेप; VIDEO में 10 खबरें

गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की चर्चाओं को खारिज किया:कहा- कप्तान का पूरा फोकस मैच पर; कल चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *