चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है। टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 51/1 है। रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। विल यंग 21 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें लुंगी एनगिडी ने ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया। ओपनर रचिन रवींद्र अब तक 5 चौके लगा चुके हैं। यह मैच जीतने वाली टीम 9 मार्च को भारत से दुबई में फाइनल मुकाबला खेलेगी। न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: टेम्बा बवुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, रायन रिकेलटन, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वायन मुल्डर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।
