साइबर फ्रॉड…सेविंग के साथ FD से भी रकम पार:रायपुर में APK फाइल से फंसा डॉक्टर; मॉल में मूवी देखते समय 30 बार आया OTP

रायपुर में एक डॉक्टर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। ठगों ने उसके सेविंग अकाउंट के साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट से भी रकम पार कर दी। डॉक्टर के मुताबिक उसके मोबाइल पर ठगों ने APK फाइल भेजी थी। जिसे डॉक्टर ने टच कर डाउनलोड कर लिया था। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि, 27 फरवरी को एक मॉल में मूवी देख रहा था इसी दौरान मेरी मोबाइल में OTP आना शुरू हुआ। करीब 30 ओटीपी मोबाइल नंबर पर आए और पैसे कटने लगे। सेविंग और FD मिलाकर कुल 6 लाख रुपए से ज्यादा निकल चुके हैं। KYC के नाम पर APK फाइल भेजी गई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ सतीश राजपूत समता कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका इंडसइंड बैंक जीई रोड ब्रांच में खाता है। 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। इसमें इंडसइंड KYC APK लिखा था। जिसे टच करने से वो डाउनलोड हो गया।​ ये APK फाइल एक एप्लिकेशन होता है जिसे मोबाइल में डाउनलोड करवाने के बाद हैकर मोबाइल को हैक कर लेते हैं।​ ऐसा ही रायपुर में डॉक्टर के केस में हुआ है। डॉक्टर भी शिकायत में बताया कि, 27 फरवरी को वो मॉल में पिक्चर देखने गए थे। इस दौरान बैंक से एक के बाद एक ओटीपी आने लगे। ये OTP किसी से शेयर भी नहीं किए गए फिर अकाउंट से पैसे कटने लगे। डॉक्टर के सेविंग अकाउंट में करीब 1 लाख 92 हजार रुपए थे। वहीं अलग-अलग फिक्स डिपॉजिट से 2 लाख, 1 लाख 80 हजार और 28 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्हें साइबर फ्रॉड का शक होने पर 1 मार्च को पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है। ——————————– इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कॉल मर्ज करने से पहले सावधान..फ्रॉड का नया पैटर्न: दोस्त-रिश्तेदार का परिचित बताकर ठग फोन कर रहे; फिर कॉल-कॉन्फ्रेंसिंग से सुन रहे OTP देश में साइबर फ्रॉड लगातार ठगी के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन के बाद अब ठगों ने कॉल मर्जिंग स्कैम अपनाया है। ठग अनजान नंबर से फोन कर लोगों से बात कर रहे हैं। फिर दूसरी कॉल मर्ज कर लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

जगुआर फाइटर स्क्वाड्रन में पहली महिला पायलट बनीं तनुष्का सिंह:हॉक MK 132 में ली स्पेशल ट्रेनिंग; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

यूक्रेन को मिसाइल के लिए ₹14 हजार करोड़ देगा ब्रिटेन:ब्रिटिश PM बोले- जेलेंस्की का समर्थन दोगुना करेंगे; अमेरिका को भरोसेमेंद साथी बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *