गोल्ड ₹1,537 गिरकर ₹84,056 पर:सोना 10 दिन में ₹2,677 सस्ता हुआ; चांदी ₹1,568 सस्ती होकर ₹93,480 किलो पर

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 फरवरी (शुक्रवार) को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,537 रुपए गिरकर 84,056 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 85,593 रुपए पर था। वहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से अब तक 2,677 रुपए गिरा है। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 1,568 रुपए गिरकर 93,480 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,048 रुपए किलो था। चांदी भी अपने हाई से अब तक 5,671 रुपए सस्ती हो गई है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना 7,894 रुपए महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 7,894 रुपए बढ़कर 84,056 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 7,463 रुपए बढ़कर 93,480 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

केरल कांग्रेस की दिल्ली में 3 घंटे बैठक:केरल प्रभारी बोलीं- जो पार्टी के खिलाफ जाएगा उस पर एक्शन; बगल में खड़े थरूर मुस्कुराए

यूक्रेन जंग पर ट्रम्प-जेलेंस्की में तीखी बहस:US प्रेसिडेंट बोले- आपने अमेरिका का अपमान किया; जेलेंस्की बातचीत छोड़कर व्हाइट हाउस से निकले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *