सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 73,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 300 अंक लुढ़का; ऑटो और IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों (1.31%) की गिरावट है। ये 73,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक(1.33%) की गिरावट है, ये 22,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और केवल चार में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT में 3.27%, ऑटो में 2.65%, मीडिया में 2.50%, सरकारी बैंकों में 2.05% और मेटल में 1.82% है। इसके अलावा, फार्मा, बैंकिंग, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% तक की गिरावट है। बाजार में गिरावट के 3 कारण: ग्लोबल मार्केट में 3% तक गिरावट कल शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा कल यानी गुरुवार (27 फरवरी) को सेंसेक्स में 10 अंक की तेजी के साथ 74,612 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 2 अंक गिरकर 22,545 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में गिरावट और 16 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट 19 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के मीडिया सेक्टर में 3.58% और ऑटो सेक्टर में 1.51% की सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि निफ्टी बैंक, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज के इंडेक्स में 1% तक की रही।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत समेत 4 देशों में भूकंप के झटके, 3 घंटे में तिब्बत से लेकर पाकिस्तान तक धरती कांपी

ट्रम्प ने ब्रिटिश PM से पूछा-रूस से अकेले निपट पाओगे:स्टार्मर हंसकर टाल गए; यूक्रेन में शांति कायम करने पर बात हो रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *