शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 14 अंक ऊपर 74,616 और निफ्टी 10 अंक चढ़कर 22,558 पर कारोबार कर रहे

आज यानी गुरुवार (27 फरवरी) को सेंसेक्स में 14 अंक की तेजी है, ये 74,616 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 10 अंक की तेजी के साथ 22,558 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में 0.86%, मीडिया में 0.92% और रियल्टी में 0.51% की गिरावट है। जबकि मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज में तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार मंगलवार को सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी में गिरावट रही कल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शेयर बाजार बंद था। इससे पहले दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (25 फरवरी) को सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5 अंक गिरकर 22,547 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। निफ्टी मेटल में 1.54%, PSU यानी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.22% और निफ्टी रियल्टी में 1.31% की गिरावट रही। मीडिया कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में मामूली तेजी रही। ​​​​​​

More From Author

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाएगी केंद्र सरकार:जीमेल लॉगिन के लिए अब QR कोड से होगा टू-स्टेप वेरिफिकेशन, मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे

पत्नी को तलाक देकर जीजा ने साली से की शादी:ट्रिपल तलाक पीड़िता बोली-छोटी बहन को भगाकर ले गया, मुझे ससुरालवालों ने घर से निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *