जशपुर में पति ने की पत्नी की हत्या:अफेयर के शक में करता था विवाद, दोनों के हैं 7 बच्चे, आरोपी भेजा गया जेल

जशपुर जिले के चुंडापाठ गांव में पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की टांगी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के चरित्र को लेकर पति आए दिन विवाद करता था। घटना पंडरा पाठ चौकी है। एसडीओपी बगीचा दिलीप कौशले के अनुसार, ललित राम कोरवा (38) ने 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी पानवती बाई (35) की हत्या कर दी। आरोपी नशे में था। चरित्र को लेकर हुए विवाद में उसने घर में रखी टांगी से पत्नी के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों के 7 बच्चे हैं मृतका के पिता ननका राम ने 24 फरवरी को चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी की शादी ललित राम से हुई थी। दंपती के 7 बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। परिवार और समाज ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद नहीं रुका। आरोपी को भेजा गया जेल घटना के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया। पंडरा पाठ पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

More From Author

ट्रम्प को चेतावनी- रूस से जल्दबाजी में समझौता न करें:फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- रूस ने हर बार युद्धविराम तोड़ा, मुद्दा भरोसे का है

शिवरात्रि आज, 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिव मंदिरों में भीड़:महाकाल मंदिर लगातार 44 घंटे और काशी विश्वनाथ मंदिर 69 घंटे खुला रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *