77वां गणतंत्र दिवस आज:परेड में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट, 2 कूबड़ वाला ऊंट होगा; 30 झांकियां में 2,500 कलाकार करेंगे परफॉर्म

26 जनवरी को भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी। एयरफोर्स के कुल 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे। इनमें 16 फाइटर जेट, चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। सभी विमान कुल 8 फॉर्मेशन बनाएंगे। वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर 26 जनवरी को औपचारिक परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग बनाई जाएगी। मेन स्टेज पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सबसे पहले परेड समारोह का रूट मैप देखिए… परेड में 8 बातें पहली बार होंगी परेड में 30 झांकियां दिखेंगी 2 राफेल, 2 सुखोई समेत 7 एयरक्रॉफ्ट बनाएंगे सिदूंर फॉर्मेशन गणतंत्र दिवस की पहली परेड कर्तव्य पथ पर नहीं हुई थी ——- गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का लुक:कभी उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी में, तो कभी शाही परिवार से मिली हलारी पगड़ी में नजर आए देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। हर साल परेड पर PM के लुक और पगड़ी की काफी चर्चा होती है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने भूरे रंग की जैकेट के साथ रंगीन पगड़ी थी। 2022 में उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी, 2021 में शाही परिवार से मिली हलारी पगड़ी पहनी थी। पूरी खबर पढ़ें… 77वें गणतंत्र दिवस पर 8 बदलाव:पहली बार 2 चीफ गेस्ट, महिला कमांडेंट के नेतृत्व में पुरुष रेजिमेंट, सेना के युद्ध का लाइव डिस्प्ले भारत 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कई बदलाव नजर आएंगे। इनमें कुछ इतिहास में पहली बार हैं। पहली बार दो चीफ गेस्ट हैं। CRPF की पुरुष रेजिमेंट का नेतृत्व महिला अधिकारी करेंगी। सेना के युद्ध का लाइव डिस्प्ले और पशुओं की परेड भी है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

चीन ने जापान से वापस मांगे अपने जुड़वा पांडा:आज आखिरी बार देखने पहुंचे हजारों लोग; 50 साल बाद बिना पांडा के रह जाएगा जापान

गणतंत्र दिवस पर आज शेयर बाजार बंद:BSE और NSE में ट्रेडिंग नहीं होगी; कमोडिटी और करेंसी मार्केट में भी छुट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *