76वां गणतंत्र दिवस आज:पहली बार प्रलय मिसाइल दिखेगी, फ्लाईपास्ट में राफेल-सुखोई समेत 40 विमान शामिल होंगे, महाकुंभ समेत 31 झांकियों का प्रदर्शन

आज 76वां गणतंत्र दिवस है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। 10:30 बजे से परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट चलेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। परेड की शुरुआत देशभर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर करेंगे। इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां शामिल हो रही हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है। इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे परेड पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले कलाकार सिर्फ राष्ट्रपति बॉक्स के सामने प्रदर्शन करते थे। इस बार पूरे भारत से लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें पैरालंपिक दल, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हैं। Mi-17 के फ्लैग फॉर्मेशन से शुरू होगा फ्लाईपास्ट एरियल परेड की शुरुआत चार Mi-17 के फ्लैग फॉर्मेशन के साथ होगी। ये Mi-17 तिरंगा और भारतीय सैन्य फोर्सेज के तीन ध्वज लिए होंगे। इसके बाद देश के सबसे एडवांस्ड फाइटर एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट करेंगे। ये एयरक्राफ्ट पांच फॉर्मेशन बनाएंगे। UP की झांकी महाकुंभ पर, MP की झांकी चीता पर रहेगी इस साल जिन 16 राज्यों/UT की झांकियां कर्तव्य पथ पर डिस्प्ले होंगीं, उनमें गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव शामिल हैं। मध्य प्रदेश की झांकी की थीम ‘चीता- द प्राइड ऑफ इंडिया’ है। इसमें कूनो नेशनल पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती और भारत में जन्मे चीतों की झलक दिखाई जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश की झांकी प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर आधारित होगी। दिल्ली की झांकी को लगातार चार साल परेड में एंट्री न मिलने के बाद इस साल एंट्री मिली। दिल्ली की झांकी की थीम क्वालिटी एजुकेशन है। मंत्रालयों की झांकियों में महिला सशक्तिकरण, रिनुएबल एनर्जी की झलक सेना की झांकी में बैटलफील्ड सर्विलांस सिस्टम और प्रलय मिसाइल इंडोने​​​​​​शिया का मार्चिंग और बैंड कंटिंजेंट शामिल होगा
कर्तव्य पथ पर इंडोनेशिया का 160 मेंबर्स वाला मार्चिंग कंटिंजेंट और 190 मेंबर्स वाला बैंड कंटिंजेंट परेड में हिस्सा लेगा। पिछली बार परेड में फ्रांस का मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ था। फ्रांस के मार्चिंग दस्ते की परेड की स्पीड एक मिनट में 80-85 कदम थी। जबकि सभी भारतीय दस्ते की स्पीड एक मिनट में करीब 108 कदम की थी। सुरक्षा के लिए 15 हजार जवान तैनात
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस ने 6 लेयर की सुरक्षा का बंदोबस्त किया है। 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। हर जगह CCTV से नजर रखी जा रही है। AI टेक्नोलॉजी से लैस 100 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

More From Author

गार्ड को कहा-गेट बंद मिला तो गेट सहित उड़ा दूंगा:नशे में दोस्तों के साथ पहुंचा और मारी टक्कर; भिलाई पुलिस ने निकाला जुलूस

तिलक की फिफ्टी से भारत ने जीता रोमांचक मुकाबला:इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 2 विकेट से हराया; ब्रायडन कार्स को 3 विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *