72 घंटे ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों की होली:बिलासपुर के थानों में उड़े रंग-गुलाल, गानों पर झूमे जवान, रायगढ़ में परिवार संग कर रहे सेलिब्रेट

छत्तीसगढ़ में होली के दूसरे दिन आज पुलिसकर्मी होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। लगातार करीब 72 घंटे तक कानून-व्यवस्था की ड्यूटी संभालने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं। ड्यूटी की थकान के बीच जवानों का होलियाना अंदाज देखने को मिला है। बिलासपुर में DJ की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर झूमे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रायगढ़ में जवान अपने साथियों को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां शेयर कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर ड्यूटी के बाद की राहत और त्योहार की खुशी साफ दिखाई दे रही है। होली की तस्वीरें देखिए…

More From Author

नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:275 सीटों पर मतदान, गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *