70 का दूल्हा, 30 साल की दुल्हन से लव-मैरिज:फिर बुजुर्ग ने मूछों पर दी ताव, बिलासपुर के शिव-मंदिर में लिए सात फेरे,मोहल्लेवाले बने बाराती

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की रात 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की युवती ने लव मैरिज की है। शिव मंदिर में सात फेरे लिए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म अदायगी की। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूछों पर ताव देते नजर आया। इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। बुजुर्ग पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि युवती की यह पहली शादी है। देखिए शादी की तस्वीरें… जानिए कैसे प्यार चढ़ा परवान दरअसल, मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां मजदूरी का काम करने वाले 70 साल के दादू राम गंधर्व का दिल मोहल्ले के ही रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आ गया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने शादी कर साथ में जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया, तो शुक्रवार की रात दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की गई। अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना खास बात यह भी है कि, दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए। दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी। इस अजब गजब शादी से लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन लोग उनकी प्यार को देख उत्साहित भी दिखे। ……………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पति शिक्षक है बोलकर युवती से शादी कराई: बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो वाली महिला ने रची साजिश, 7 लाख वसूले, कार खरीदी, दोनों गिरफ्तार बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से शादी करवा दी। महिला ने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे सरकारी टीचर बताया। युवती को रिश्ता पसंद आया और उसने युवक से शादी कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अफगानिस्तान में फिर से दूतावास शुरू करेगा भारत:तालिबान के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर; बैठक में किसी देश के झंडे का इस्तेमाल नहीं

सरकारी नौकरी:इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 523 पदों पर भर्ती ; आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 11 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *