7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट के बाद अब ईवीएम के भी वोट गिने जा रहे है। पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर 2910 वोट के साथ 625 वोटों की बढ़त पर हैं। वहीं, राजस्थान के अंता में भाजपा के मोरपाल सुमन आगे चल रहे हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने काउंटिंग के लिए सभी जगह तैयारी पूरी कर ली थी। इनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटसिला (ST), तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा सीट शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में 2 विधानसभा सीटें बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से खाली हैं। CM उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर, 2024 को गांदरबल सीट को अपने पास रखा और बडगाम सीट छोड़ दी थी। इसलिए इस सीट पर चुनाव हो रहा है।
उपचुनावों के रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
