4 दिन पहले केरल पहुंचेगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को आएगा; मौसम विभाग बोला-16 साल बाद जल्दी आने का अनुमान

देश में इस साल तय समय से 4 दिन पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो 2009 के बाद पहली बार होगा, जब मानसून इतनी जल्दी भारत में दस्तक देगा। 2009 में 23 मई को मानसून केरल पहुंचा था। 2024 में 30 मई को केरल में मानसून आया था। इससे पहले 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को दक्षिण राज्य में मानसून की एंट्री हुई थी। IMD और स्काईमेट का पिछले 5 साल में मानसून का अनुमान कितना सही रहा अंडमान-निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते
अंडमान और निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार के हिस्सों में 13 मई तक मानसून की एंट्री का अनुमान है। इकोनॉमी के लिए अच्छी बारिश जरूरी
देश में सालभर में होने वाली कुल बारिश का 70% पानी मानसून के दौरान ही बरसता है। देश में 70% से 80% किसान फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। यानी मानसून के अच्छे या खराब रहने से पैदावार पर सीधा असर पड़ता है। अगर मानसून खराब हो तो फसल कम पैदा होती है, जिससे महंगाई बढ़ सकती है।भारतीय अर्थव्यवस्था में एग्रीकल्चर सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 20% है। वहीं, देश की आधी आबादी को कृषि क्षेत्र ही रोजगार देता है अच्छी बारिश का मतलब है कि खेती से जुड़ी आबादी को फेस्टिव सीजन से पहले अच्छी आमदनी हो सकती है। इससे उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ती है, जो इकोनॉमी को मजबूती देती है। ……………………………………… मानसून से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… खेती के लिए अच्छी खबर, सामान्य से बेहतर मानसून; 105% बारिश की उम्मीद, अल नीनो का खतरा नहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 2025 में 105% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

कर्नल सोफिया बोलीं-पाकिस्तानी अटैक में पठानकोट-भुज एयरबेस को नुकसान:ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा गलत, S400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित

ट्रैवल कंपनियों ने कहा- तुर्किये-अजरबैजान की यात्रा से बचें:बुकिंग बंद की, कैंसिलेशन फ्री किया; ईजमाईट्रिप बोला- ये दुश्मन के सपोर्टर, इन्हें मजबूत नहीं करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *