31 मार्च तक ‘महिला सम्मान सेविंग्स-सर्टिफिकेट’ में निवेश का मौका:1 अप्रैल से स्कीम बंद, इसमें मिल रहा 7.5% ब्याज, जानें इसकी खास बातें

‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) स्कीम में निवेश करने के लिए अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही ये खास इन्वेस्टमेंट स्कीम 1 अप्रैल 2025 से बंद हो रही है। 31 मार्च 2025 के बाद इस स्कीम में पैसा नहीं लगाया जा सकेगा। 1 फरवरी 2023 को पेश बजट में सरकार ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। वहीं योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से 2 साल के लिए की गई थी। यानी 31 मार्च 2025 के बाद इस स्कीम के दो साल पूरे हो रहे हैं। सरकार ने अब तक इस स्कीम को आगे बढ़ाने को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इस स्कीम में मिल रहा 7.5% सालाना ब्याज
इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है। 2 साल से पहले भी निकाल सकेंगे पैसा
खास परिस्थितियों में ये अकाउंट 2 साल से पहले, लेकिन 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर 7.5% की जगह 5.5% ही ब्याज मिलेगा। ये ब्याज प्रिंसिपल अमाउंट पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं। बच्ची के नाम पर भी कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम के तहत महिला खुद के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसके अलावा मामा-पिता (गार्जियन) अपनी बेटी (नाबालिग) के नाम पर भी ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ में निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें नाबालिग लड़की के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है। कहां और कैसे खोल सकते हैं इसमें अकाउंट?
आप किसी भी डाकघर और अधिकृत बैंकों में MSSC खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको इसके फॉर्म के साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

More From Author

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं क्रिस्टी कॉवेंट्री:7 ओलिंपिक मेडल जीत चुकी हैं जिम्बाब्वे की खेल मंत्री; जानें कंप्लीट प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 11 जिलाध्यक्ष बदले गए:बेमेतरा में आशीष छाबड़ा, बालोद में चंद्रेश, दुर्ग ग्रामीण में राकेश, 3 अप्रैल को राहुल गांधी से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *