3 कारोबारी दिनों में सोना ₹5,188 और चांदी ₹10,880 फिसली:सोना ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.52 लाख किलो बिक रही

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 18 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,558 रुपए गिरकर 1,21,366 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,22,924 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 3 कारोबारी दिनों में सोना 5,188 रुपए सस्ता हो चुका था। बीते गुरुवार यानी 13 नवंबर को सोना 1,26,554 रुपए पर था। सोने के दाम में शुक्रवार और सोमवार को भी गिरावट रही थी। वहीं शनिवार और रविवार को बाजार बंद था। चांदी 3,083 रुपए गिरकर 1,51,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,54,933 प्रति किलोग्राम थी। वहीं 3 कारोबारी दिनों में चांदी का दाम 10,880 रुपए कम हो चुका है। बीते गुरुवार को ये 1,62,730 रुपए पर थी। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। सोने-चांदी के दाम में गिरावट के कारण इस साल सोना ₹45,204 और चांदी ₹65,833 महंगी हुई सोने के दाम में उतार-चढ़ाव की उम्मीद
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। —————————————————————————– बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सेंसेक्स से बाहर होने की कगार पर टाटा मोटर्स, 39 साल से टॉप-30 शेयरों में कंपनी सेंसेक्स के शुरुआती शेयरों में से एक टाटा मोटर्स देश के इस सबसे पुराने स्टॉक इंडेक्स से बाहर होने के कगार पर है। कंपनी 1986 में सेंसेक्स की शुरुआत के पहले दिन से इसका हिस्सा है। टाटा मोटर्स का मार्केट कैप कॉमर्शियल व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस अलग होना के बाद सेंसेक्स में बने रहने की न्यूनतम शर्त पूरी नहीं कर पा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

टॉप नक्सली लीडर हिडमा के मारे जाने की खबर:7 अन्य नक्सली भी ढेर, छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर दो एनकाउंटर जारी

सऊदी अरब को F-35 जेट्स बेचेगा अमेरिका:एक विमान ₹900 करोड़ का, मिडिल ईस्ट में यह सिर्फ इजराइल के पास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *