छत्तीसगढ़ भाजपा ने 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किए हैं। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है। BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। रिखीराम का नाम पहले पैनल में भी था, लेकिन जब दूसरे नाम की घोषणा हुई तो चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि नाम को लेकर पार्टी के नेताओं को संघ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी को बदला गया है। इन पालिकाओं के कैंडिडेट्स घोषित जारी लिस्ट के मुताबिक मुंगेली से शैलेष पाठक, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, बेमेतरा से विजय सिन्हा, बालोद से प्रतिमा चौधरी, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, कोंडागांव से नरपति पटेल और कांकेर में अरुण कौशिक को कैंडिडेट घोषित किया है। देखिए लिस्ट 25 जनवरी को भी कैंडिडेट्स घोषित किए गए 25 जनवरी को भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की। राजनांदगांव जिले से भी भाजपा की सूची जारी हुई है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत के लिए अजय पटेल और लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। देखिए जिलेवार पूरी लिस्ट- ……………………………
