20 IPS का ट्रांसफर…5 IG और 9 SP बदले गए:दीपक सरगुजा और अभिषेक बनाए गए राजनांदगांव आईजी, दुर्ग से हटाए गए जितेंद्र शुक्ला

छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP शामिल हैं। सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार SP, सूरज सिंह धमतरी SP, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय सारंगढ़ और योगेश पटेल बालोद SP बनाए गए हैं। SR भगत गौरेला पेंड्रा SP और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का SP बनाया गया है। इसके साथ ही DGP की रेस में शामिल रहे सीनियर आईपीएस अफसर पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। इसके अलावा अजातशत्रु बहादुर सिंह को इंटेलिजेंस DIG बनाए गए हैं। ध्रुव गुप्ता CID के IG बनाए गए हैं। वहीं जांजगीर-चांपा SP को CID के AIG बनाए गए हैं। इसके साथ ही जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग SP से हटाकर CAF पांचवी बटालियन जगदलपुर भेजा गया है। वहीं बालाजी राव सोमावार कानून व्यवस्था विशेष शाखा के IG बनाए गए हैं। देखिए आदेश-

More From Author

जेनसोल के खिलाफ कॉर्पोरेट मंत्रालय की जांच शुरू:वित्तीय रिकॉर्ड और एक्सचेंज फाइलिंग की छानबीन होगी; प्रमोटर्स पर ₹262 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

IIT से इंजीनियरिंग, फिर UPSC क्लियर कर IPS बने:8 करियर बदले, अभी और फील्‍ड तलाश रहे राजन सिंह; LinkedIn पोस्‍ट वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *