20 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, 75 और टूटेंगे, VIDEO:बीजापुर में रोते-रोते लोग बोले- प्रशासन घर तोड़ रहा, गांव जाएंगे तो नक्सली मार देंगे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 75 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। न्यू बस स्टैंड के पीछे अब तक 20 अवैध मकान ढहाए जा चुके हैं और कार्रवाई लगातार चल रही है। घरों को तोड़ने का लोग विरोध कर रहे हैं। महिलाओं की रोतीं हुईं तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह कह रही हैं हम कहां जाएंगे। वहीं पीड़ित गंगा माड़वी का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ पिछले चार वर्षों से यहां रह रहा है। नक्सली हिंसा के कारण गांव छोड़कर वे यहां आकर बसे थे। प्रशासन से बातचीत के बाद उन्होंने घर बनाया और नियमित रूप से टैक्स भी जमा कर रहे थे। तीन महीने पहले उन्हें मकान खाली करने का नोटिस मिला, जिस पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्हें यह भरोसा भी दिलाया गया था कि घर नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन अब अचानक मकानों को गिराया जा रहा है। उनका कहना है अगर वे गांव लौटेंगे तो नक्सली उन्हें गोली मार देंगे। बता दें कि, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बीजापुर नगरपालिका, तहसीलदार और पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद हैं।

More From Author

अमेरिकी राजदूत की ईरान को चेतावनी:ट्रम्प बातें नहीं करते, एक्शन लेते हैं; ईरान का जवाब- हमला किया तो छोड़ेंगे नहीं

ICC ने अपनी गलती सुधारी:रैकिंग में कोहली के नंबर-1 रहने के दिन कम बताए थे, पहले भी हुईं हैं कई गलतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *