17 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट:हिमाचल के 2 शहरों में पारा माइनस 10º से कम; UP-राजस्थान में ओले का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर बढ़ते जा रहा है। साथ ही देश के 17 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण बुधवार सुबह 26 ट्रेनें लेट हुईं। वहीं, कई फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। मंगलवार को भी यहां 39 ट्रेनें लेट हुई थीं। उत्तर प्रदेश के भी 45 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी और राजस्थान के कुछ जिलों में आज ओले गिर सकते हैं। उधर, हिमाचल में बर्फबारी के कारण 3 शहरों में तापमान माइनस पहुंच गया है। कल्पा में तापमान माइनस 1 डिग्री, केलांग में माइनस 10.3 डिग्री और कुकुमसेरी में तापमान माइनस 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें… हिमाचल में जनवरी में अबतक सामान्य से 91% कम बारिश-बर्फबारी महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है। अगले 2 दिन मौसम का अनुमान… 16 जनवरी: 5 राज्यों में बारिश, नॉर्थ ईस्ट में घना कोहरा 17 जनवरी: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बारिश

More From Author

सरकारी नौकरी:नागपुर नगर निगम में 245 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर्स करें अप्लाई

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:ये 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और ऑटो शेयर्स में बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *