17 राज्यों में आंधी, झारखंड में ओले गिरने का अलर्ट:हैदराबाद में 91mm बारिश, चारमीनार का प्लास्टर उखड़ा; कर्नाटक के टेम्परेचर में 7.5° की गिरावट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। गुजरात में हीट वेव और उमस बनी रह सकती है। बीते दिन कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद कर्नाटक के अधिकतम तापमान में 7.5° तक की गिरावट देखी गई। इधर, राजस्थान में आंधी-बारिश देखने को मिली। हालांकि, बाड़मेर, जैसलमेर के इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है। तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में 97.8 mm बारिश हुई। वहीं, हैदराबाद में 91 mm हुई। इस वजह से चारमीनार के प्लास्टर का एक हिस्सा टूट गया। ASI ने बताया कि मीनार के दूसरे तल का टुकड़ा गिरा है। गिरा हुआ हिस्सा पत्थर के स्ट्रक्चर के ऊपर सजावटी हिस्सा था। वहीं, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 26 मार्च को सबसे ज्यादा तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। आंधी-बारिश वाले राज्यों के लिए IMD की सलाह देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में आंधी-बारिश, अलवर-जयपुर में बदला मौसम, अब दो दिन हीट वेव का अलर्ट राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल देर शाम पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम बदल गया। जयपुर, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं के एरिया में देर शाम आसमान में बादल छाए और कई जगह तेज हवा चली। अलवर, झुंझुनूं के एरिया में कुल स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दूसरी पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर के एरिया में कल गर्मी तेज हो गई। पूरी खबर पढ़ें… MP में 8 अप्रैल से नया सिस्टम,5 दिन रहेगी गर्मी; 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा, जबकि जबलपुर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में भी गर्मी बढ़ेगी। इससे पहले गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में ओले, बारिश और तेज हवा का असर रहा। पूरी खबर पढ़ें… UP में मौसम बदला, 10 शहरों में बादल छाए, 15 जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट UP के मौसम में उलटफेर जारी है। लखनऊ-बाराबंकी समेत 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार की बात करें तो आगरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 39.6°C रिकॉर्ड किया गया। बहराइच की रात सबसे ठंडी रही। यहां का तापमान 13°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़- बस्तर संभाग के 4 जिलों में यलो अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर में बारिश के बाद 4 डिग्री लुढ़का पारा छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं अंधड़ भी चल सकती है। रायपुर, रायगढ़, बालोद सहित कई हिस्सों में गुरुवार शाम को तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। रायपुर, बिलासपुर में दिन का पारा 4 डिग्री लुढ़का है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के 5 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार, 4 दिनों में 5°C बढ़ेगा पारा पंजाब में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह लू (हीट वेव) चलने की संभावना है। 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आने वाले 4 दिनों में राज्य का औसतन तापमान 5°C तक बढ़ जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, 7 अप्रैल से हीट वेव की संभावना हरियाणा में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं चलने की संभावना है, जबकि का आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान बढ़ेगा। इससे हीट वेव की संभावना भी जताई जा रही है। 7 अप्रैल से प्रदेश में हीट वेव शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 4 दिन साफ रहेगा मौसम, 8 और 9 को बारिश के आसार हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा। खासकर मैदानी इलाकों में मैक्सिमम टैम्परेचर सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहेगा। 8 और 9 अप्रैल को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 4 दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। जिससे के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

एक किलो चांदी ₹2900 गिरकर ₹93057 पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹7877 गिरे दाम; 10 ग्राम सोना ₹35 गिरकर ₹90,310 पर आया

आज LSG vs MI:लखनऊ को अब तक उनके घर में नहीं हरा सकी मुंबई, हेड टु हेड में सुपरजायंट्स आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *