16वां रोजगार मेला आज:मोदी 51 हजार युवाओं को जॉब लेटर बांटेगे; अब तक 9.73 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला

PM मोदी आज 16वें रोजगार मेला में सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 51 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटेंगे। रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 47 स्थानों पर किया जाएगा। पिछला रोजगार मेला 26 अप्रैल को आयोजित किया गया था। तब कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था- यह युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है कि देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ते रहें। प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। अब तक 9.73 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है। अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला
प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। नवंबर 2023 तक कुल 11 रोजगार मेलों में 7 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए गए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला हुआ था, जिसमें 1 लाख से ज्यादा जॉब लेटर बांटे गए थे।

More From Author

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM बोले-तेलुगु मातृभाषा, तो हिंदी मौसी:साउथ फिल्मों को हिंदी में डब कराकर पैसा कमा रहे, ये कैसा दोहरा रवैया है

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- सिर्फ 32 सेकेंड हवा में रहा विमान:एक पायलट ने दूसरे से पूछा- क्या तुमने इंजन बंद किया, जवाब- नहीं; 15 पन्नों की रिपोर्ट आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *