15 महीने बाद हमास-इजराइल में सीजफायर पर सहमति:हमास ने शर्तें मानी; ट्रम्प बोले- बहुत जल्द इजराइली बंधक रिहा होंगे

हमास ने गाजा सीजफायर की शर्तें मान ली हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने हमास और इजराइल के प्रतिनिधियों से बुधवार को मुलाकात की है। दोनों पक्षों ने सीजफायर डील को लेकर सहमति दे दी है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इसके बाद गाजा में जंग रुक जाएगी, बंधकों और फिलिस्तीन कैदियों की रिहाई होगी। हमास की शर्त ये है कि सीजफायर डील के पहले चरण में इजराइली सेना गाजा सीमा से 700 मीटर दूर अपने इलाके में चली जाएगी। फिलहाल इस सीजफायर डील को इजराइली कैबिनेट में पेश होना बाकी है। वहां इसे मंजूरी मिलते ही सीजफायर डील को तुरंत लागू किया जाएगा। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा में युद्ध विराम समझौता हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- हमारे पास मिडिल ईस्ट में बंधकों के लिए एक समझौता है। उन्हें जल्द रिहा किया जाएगा। इजराइल हमास जंग के दौरान गाजा में 46 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। पहले फेज में 33 इजराइली बंधक रिहा होंगे
इस समझौते के लिए कतर की राजधानी दोहा में मिस्र, कतर और अमेरिका की मदद से बातचीत की गई। इसमें इजराइल का प्रतिनिधित्व मोसाद चीफ डेविड बार्निया और शिन बेट चीफ रोनेन बार ने किया। वहीं, अमेरिका की तरफ से यहां पर ट्रम्प के दूत स्टीव विटकॉफ और बाइडेन के दूत ब्रेट मैकगर्क मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजफायर का पहला फेज 42 दिन को होगा। इजराइली अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि डील के पहले फेज में 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा। इनमें से 5 इजराइल की महिला सैनिक होंगी। इसके बदले इजराइल 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। 15 दिन बाद बाकी बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस दौरान स्थायी तौर पर सीजफायर को लागू करने पर भी बातचीत की जाएगी। नॉर्थ गाजा में वापस लौटेंगे फिलिस्तीनी नागरिक
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर डील के तहत नॉर्थ गाजा से विस्थापित हुए फिलिस्तीनी नागरिकों को इजराइल वापस लौटने देगा। हालांकि इस इलाके में सुरक्षा के लिहाज से इजराइली सैनिकों की मौजूदगी बनी रह सकती है। गाजा और इजराइल के बीच बफर जोन बनाया जाएगा। बफर जोन को लेकर इजराइल और हमास दोनों की अलग-अलग मांगें हैं। इजराइल बॉर्डर से 2 किमी के बफर जोन की मांग कर रहा है, जबकि हमास अक्टूबर 2023 से पहले की तरह 300 से 500 मीटर का बफर जोन चाहता है। दूसरी तरफ इजराइल ने डील के तहत हमास के चीफ याह्या सिनवार की डेड बॉडी लौटाने से मना कर दिया है। हमास ने इजराइल की महिला सैनिक का वीडियो जारी किया
कतर में जारी सीजफायर डील के बीच हमास ने 4 जनवरी को 19 साल की इजराइली महिला सैनिक लिरी एलबाग का वीडियो जारी किया था। लिरी को हमास ने 7 अक्टूबर 2023 में बंधक बना लिया था। इस वीडियो में लिरी ने हमास की कैद से इजराइली बंधकों को नहीं छुड़ाने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहराया है। लिरी एलबाग को 6 महिला सिपाहियों के साथ नाहल ओज आर्मी बेस से किडनैप किया गया था। इनमें से 5 महिला सैनिक अब भी हमास की कैद में हैं। हमास के हमले बाद इजराइल ने युद्ध का किया था युद्ध का ऐलान
7 अक्टूबर 2023 को इसकी शुरुआत हुई थी। हमास के सैकड़ों आतंकी गाजा पट्टी के रास्ते साउथ इजराइल में घुस गए। अंधाधुंध फायरिंग की। 1139 लोगों को मार दिया और 251 लोगों को अगवा करके ले गए थे। चंद घंटों बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इस जंग के शुरू होने के बाद से गाजा में 44 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, ये गाजा की आबादी का करीब 2% है। ——————- इजराइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इजराइल-हमास में बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत जारी:इजराइल की हिजबुल्लाह को चेतावनी- अगर सीजफायर का उल्लंघन जारी रहा तो एक्शन लेंगे गाजा में सीजफायर और इजराइली बंधकों की रिहाई के लिए कतर में इजराइल और हमास के बीच बातचीत जारी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर:पीठ में चोट है; 2 दिन पहले टीम में जगह मिली थी

दिल्ली चुनाव- कांग्रेस की पांचवी लिस्ट में 5 नाम:बवाना से सुरेंद्र कुमार, करोल बाग से राहुल धानक को टिकट; अबतक 68 उम्मीदवार घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *